Today Breaking News

गाजीपुर में क्रिकेट मैच के आयोजन में जिलाधिकारी ने बनाए 57 रन, टीम को दिलाई जीत

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में रविवार को एसपी इलेवन और पत्रकार एकादश के बीच 20 ओवर का एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में एसपी इलेवन ने पत्रकार एकादश को 74 रनों से हराकर जीत हासिल की। टॉस जीतकर एसपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
एसपी इलेवन की ओर से जिलाधिकारी गाजीपुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। अनंत कुमार ने भी 40 गेंदों पर 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 5 चौके जड़े। ईरज राजा 20 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। निर्धारित 20 ओवर में एसपी इलेवन ने 3 विकेट खोकर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

पत्रकार एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुराग राय ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश की टीम 116 रन ही बना सकी। गौरव राय ने 33 गेंदों पर 45 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। इंद्र बहादुर सिंह ने 19 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल थे।

एसपी इलेवन की गेंदबाजी में जिलाधिकारी गाजीपुर ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिया। पुलिस अधीक्षक ने 3.2 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर 2 विकेट झटके।

मैच के समापन पर उपविजेता टीम पत्रकार एकादश के कप्तान अभिषेक कुमार सिंह और उपकप्तान सुनील सिंह को पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि ऐसे मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन मानसिक तनाव को कम करने के साथ-साथ आपसी समन्वय और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
 
 '