Today Breaking News

गाजीपुर में परीक्षा से लौट रहे छात्रों की बाइकों में टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में महमूदपुर ढेबुहा चट्टी स्थित भैरोपुर शहीद गेट के पास शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज, युसुफपुर खंडवा से हाईस्कूल की गणित परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्रों में से आरपी राजभर (14) की मौत हो गई।
टक्कर में अभिषेक, अमन और सतीश राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो ले जाया गया।

चिकित्सकों ने आरपी राजभर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक, अमन और सतीश राजभर को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गाज़ीपुर रेफर किया गया है।

अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।
 
 '