Today Breaking News

गाजीपुर पुलिस ने भाई-बहन को किया गिरफ्तार, 15 हजार रुपये बरामद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर की रामपुर मांझा पुलिस ने एक भाई और बहन को गिरफ्तार किया है। दोनों मु0अ0सं0 014/2026 के तहत धारा 351(3), 352 और 308(5) बीएनएस में वांछित थे। पुलिस ने उनके पास से 15,000 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
यह गिरफ्तारी 2 फरवरी, 2026 को अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। उपनिरीक्षक मोतीलाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक खास मुखबिर से सूचना मिली।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम वासूचक हाल्ट के पास से आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान पंडापुर, थाना रामपुर मांझा, गाजीपुर निवासी हरिओम सिंह यादव (28 वर्ष) पुत्र भीम सिंह यादव और रीमा यादव (40 वर्ष) पुत्री भीम सिंह यादव के रूप में हुई है।

गिरफ्तार किए गए भाई-बहन के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।