गाजीपुर नहर में डूबने से युवक की मौत, टहलने के लिए निकला, पैर फिसलने से हादसा
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नहर में डूबने से एक 48 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना कुसी गांव के पास दुबहिया पुल और मोहम्मदपुर साइफन के समीप हुई। मृतक की पहचान मोहम्मदपुर, थाना जमानिया निवासी अनिल सिंह यादव पुत्र रामराज सिंह यादव के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, अनिल सिंह यादव सुबह खेत घूमने के बाद शौच के लिए नहर किनारे गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिरकर डूब गए। शोर सुनकर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अनिल सिंह यादव अपने पीछे पत्नी कमलेश देवी और दो बेटियां सुप्रिया (20) तथा रिया (15) छोड़ गए हैं। दिलदारनगर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
