Today Breaking News

गाजीपुर में पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में जमानियां पुलिस ने मंगलवार को पाक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।
कोतवाली प्रभारी राम साजन नागर ने बताया कि पुलिस टीम खिजिरपुर मथारे चट्टी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कालनपुर दैत्रा वीर बाबा मंदिर के पास मौजूद है।

सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर अभियुक्त राजेश कुमार, पुत्र अर्जुन राम बिंद, निवासी कालनपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 40/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक बृजेश्वर यादव एवं कांस्टेबल सज्जन कुमार शामिल रहे।
 
 '