गाजीपुर में मां सरस्वती पैरा मेडिकल कॉलेज में डी.फार्मा छात्र की छत से गिरकर मौत
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र स्थित मां सरस्वती पैरा मेडिकल कॉलेज में डी.फार्मा के छात्र विपुल यादव (21) की कॉलेज की छत से गिरकर मौत हो गई। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि छात्र मोबाइल पर बात करते हुए आवेश में आकर छत से कूद गया था। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
मृतक छात्र विपुल यादव बिरनो थाना क्षेत्र के रुहीपुर गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह कॉलेज की छत पर किसी युवती से मोबाइल पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान वह उत्तेजित हो गया और अचानक छत से छलांग लगा दी।
हादसे के तुरंत बाद कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोगों ने विपुल को गंभीर हालत में उपचार के लिए मऊ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विपुल की मौत की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव रुहीपुर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता जयप्रकाश यादव ड्राइवर हैं। जवान बेटे की मौत से मां शकुंतला देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव गांव लाए जाने के बाद मरदह और बिरनो थाने की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही।
मां सरस्वती पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट के सह प्रबंधक मनीष यादव ने बताया कि विपुल यादव के छत से कूदने की सूचना मिलते ही उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए मऊ भेजा गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मरदह थाना प्रभारी तारावती ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
कॉलेज परिसर में पढ़ाई के समय एक छात्र की गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
मरदह थाना प्रभारी तारावती ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
कॉलेज के वाइस चेयरमैन के अनुसार, बी.फार्मा का छात्र बिपुल यादव मंगलवार को करीब तीन बजे मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए भवन की चौथी मंजिल पर चला गया। इसी दौरान वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीओ कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने बताया कि अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र ने छत से कूदकर जान दी है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
