गाजीपुर पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नंदगंज पुलिस ने चोरी के एक मोनो ब्लॉक पंप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही थी।
उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि रठौली गांव से चोरी हुआ मोनो ब्लॉक पंप पहलवानपुर नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति के पास है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपनी पहचान अखिलेश कुमार बिंद (22 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार बिंद, निवासी ग्राम सराय शरीफ, थाना नंदगंज के रूप में बताई।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि हरिहर गुप्ता पुत्र नंदू गुप्ता, निवासी ग्राम रठौली ने नंदगंज थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में मु0अ0सं0- 59/2026 धारा- 305(a), 331(4) बी0एन0एस0 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
