Today Breaking News

गाजीपुर में फिल्म 'घूसखोर पंडत' का विरोध, कलेक्ट्रेट पर पोस्टर फूंके, रोक की मांग

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में शुक्रवार को आगामी बॉलीवुड फिल्म 'घुसखोर पंडित' के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पूर्वांचल छात्र सेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने फिल्म के पोस्टर फूंककर विरोध जताया और इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
यह विरोध प्रदर्शन पूर्वांचल छात्र सेना के प्रदेश संयोजक निमेष पांडेय के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह फिल्म भारतीय सभ्यता और संस्कृति को ठेस पहुंचाती है।

उन्होंने कहा कि फिल्म का उद्देश्य एक विशेष समुदाय को बदनाम करना है। निमेष पांडेय ने बताया कि यह फिल्म समाज और परंपराओं का अपमान करती है। पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि सेंसर बोर्ड फिल्म पर रोक नहीं लगाता है, तो पूरे प्रदेश में सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

उन्होंने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की भी बात कही। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि फिल्म पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
 
 '