Today Breaking News

गाजीपुर में डम्फर ने टेम्पो को मारी टक्कर, मां-बेटी और चालक गंभीर घायल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. देवकली के बासुपुर में एक तेज रफ्तार डम्फर ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टेम्पो चालक समेत मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान बासुपुर निवासी 38 वर्षीय साधना शर्मा और उनकी 16 वर्षीय बेटी खुशी शर्मा के रूप में हुई है। वे दोनों टेम्पो से सैदपुर बाजार जा रही थीं। टेम्पो चालक पियरी निवासी उमाशंकर सोनकर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे समाजसेवी राजकुमार यादव ने घायलों की मदद की।

राजकुमार यादव ने घायल मां-बेटी को तुरंत सैदपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं, टेम्पो चालक उमाशंकर सोनकर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद डम्फर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।