Today Breaking News

गाजीपुर में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना पुलिस ने शनिवार को 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार राजभर (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम नवली, थाना रेवतीपुर का निवासी है। वह 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा, गाजीपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे मौके से दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई और उसका आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत, पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राजकुमार राजभर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसे जिला कारागार में रखा जाएगा।

इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर के साथ उपनिरीक्षक आबिद अली, कांस्टेबल सम्पूर्णानन्द और कांस्टेबल दिलीप सिंह शामिल थे।

प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि‌ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया,बताया कि कोर्ट से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया है।