Today Breaking News

गाजीपुर में पुल से ट्रैक्टर गंगा में गिरा, नदी में समाया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुल पर भारी भीड़ जमा होने से जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर पर 2 से 3 लोग सवार थे, हालांकि सवार लोगों की सही संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजगंज चौकी इंचार्ज राजेश बहादुर ने बताया कि गंगा में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने की सूचना पर गोताखोरों को बुलाया गया है।

राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। सेतु की टूटी रेलिंग को देखते हुए हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।