Today Breaking News

गाजीपुर में दो स्कॉर्पियो की भिड़ंत, पांच लोग घायल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. दिलदारनगर-भदौरा मार्ग पर रकसहान गांव के पास दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार मुहम्मदपुर निवासी गुलशेर खान अपनी स्कॉर्पियो से गाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से बसूका की ओर से गदाईपुर निवासी रूदल सिंह के परिवार की चार महिलाएं दूसरी स्कॉर्पियो से आ रही थीं। सड़क पर गड्ढा होने के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में चालक समेत चार महिला सवारों को हल्की चोटें आईं।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली और क्षतिग्रस्त वाहनों को मरम्मत के लिए मिस्त्री के पास भिजवा दिया।

थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
 
 '