Today Breaking News

गाजीपुर में होमगार्ड्स 2025 परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने जायजा लिया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के मरदह में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने आगामी होमगार्ड्स लिखित परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। यह निरीक्षण गुरुवार को शांति निकेतन इंटर कॉलेज, बरही में किया गया।
अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स 2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सुरक्षा मानकों और चारदीवारी की स्थिति की जांच की।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए और 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, प्रकाश और बैठने की समुचित व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।