Today Breaking News

गाजीपुर-जौनपुर रोड पर पास हादसा, बोलेरो ने तीन बाइक सवारों को रौंदा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जौनपुर-गाजीपुर रोड पर फरीदहा गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर समाजसेवी पिंटू यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने निजी एंबुलेंस से तीनों घायल युवकों को औड़िहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर पहुंचे नागरिकों के अनुसार पंकज यादव का बाया पैर फ्रैक्चर दिखा जबकि राजन बिंद और राहुल बिंद को भी आंतरिक चोटें अधिक होने की संभावना दिखी तीनों मोटरसाइकिल सवार फ्रैक्चर होने के बाद भी जीवन संबंधी खतरे से बाहर दिखे।

फरीदहा गांव की प्रधान रेखा यादव के पति और प्रतिनिधि पिंटू यादव ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पिंटू यादव असहाय जानवरोंकी सेवा और खोए हुए लोगों को परिजनों से मिलाने के कार्य के साथ साथ। मृतक के शव यात्रा में अपने शव वाहन की निःशुल्क सेवा देते हैं।