Today Breaking News

गाजीपुर में अधेड़ की चेहरा कुचलकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव के पास बने कटरे में सो रहे 57 वर्षीय अधेड रामबचन ठाकुर की शनिवार सुबह निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह करीब 5 बजे सड़क पर टहलने निकले ग्रामीण जब कटरे के पास पहुंचे तो खून से लथपथ रामबचन का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने टीम को सभी पहलुओं की गहन जांच के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर मौके से सभी साक्ष्य इकट्ठा किए गए।

हत्या की सूचना मिलने के बाद करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी असावर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। मृतक के पुत्र चंदन ठाकुर ने पांच नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी है।

वहीं, थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि हत्या की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मृतक रामबचन ठाकुर नेवादा गांव के निवासी थे और हरदासपुर निवासी विमला राय के कटरे में रहकर खेती का काम देखते थे।