Today Breaking News

गाजीपुर में अवैध असलहे के साथ एक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. कासिमाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम को हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया।
उप निरीक्षक पुष्पेश चंद्र दुबे अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तमसा नदी के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलहे के साथ रसूलपुर तिराहा, बहादुरगंज के पास मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहम्मद आरिफ निवासी वार्ड नंबर 1, पुरानीगंज, बहादुरगंज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 35 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद आरिफ का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

कोतवाल राज नारायण ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।