Today Breaking News

गाजीपुर में फोरलेन पर नीलगाय से टकराई कार, वन विभाग ने घायल नीलगाय को अस्पताल पहुंचाया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। पृथ्वीपुर बस स्टॉप के पास एक नीलगाय से टकराने के बाद एक ऑल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मऊ से गाजीपुर जा रही ऑल्टो कार सुबह करीब 7 बजे सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा गई। इस टक्कर में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, लेकिन नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई और चलने में असमर्थ हो गई। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और बिरनो थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और बिरनो थाने के सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में वन रेंजर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल नीलगाय को उपचार के लिए पशु स्वास्थ्य अस्पताल भेजा।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया।