गाजीपुर के दिलदारनगर स्टेशन पर समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव आज से शुरू हो गया है। शुक्रवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय के अनुसार अप और डाउन दोनों दिशा में स्टेशन पर रुकी, जिससे यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अधिकारियों के अनुसार, आनंद विहार-शेखपुरा समर स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 5 जून तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी। वहीं शेखपुरा से यह ट्रेन 18 अप्रैल से 6 जून तक बुधवार और शनिवार को चलेगी।
रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, दिलदारनगर स्टेशन पर इस ट्रेन का अप समय सुबह 5:15 बजे और डाउन समय शाम 4:40 बजे निर्धारित किया गया है। इसके अलावा उधना-जयनगर एक्सप्रेस का अप समय शाम 4:34 बजे तथा डाउन समय दोपहर 2:49 बजे रहेगा।
समर स्पेशल ट्रेन के ठहराव से खासकर दूरदराज के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने भविष्य में अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की है।
