Today Breaking News

तमिलनाडु में लैंड माइंस विस्फोट में गाजीपुर के युवक की मौत

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. तमिलनाडु में लैंड माइंस विस्फोट से गाजीपुर के खानपुर निवासी 25 वर्षीय युवक हिमांशु उर्फ रोहित यादव की मौत हो गई। यह घटना हनुमानथपुरम क्षेत्र की पहाड़ियों पर हुई, जहां हिमांशु अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे।
जानकारी के अनुसार, हिमांशु सीडीएस (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा का इंटरव्यू देने तमिलनाडु गए थे। इंटरव्यू के बाद वह अपने पांच दोस्तों के साथ हनुमानथपुरम क्षेत्र की पहाड़ियों पर घूमने पहुंचे। इसी दौरान उनका पैर एक पुराने बारूदी गोले पर पड़ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जिस पहाड़ी क्षेत्र में यह हादसा हुआ, वहां पहले सेना द्वारा गोला-बारूद परीक्षण किया जाता था। इस कारण वहां पहले से विस्फोटक सामग्री बिछी हुई थी।

हिमांशु अपने माता-पिता, विनिता देवी और रमेश यादव, के इकलौते पुत्र थे। उनके पिता रमेश यादव वायुसेना में कार्यरत हैं। हिमांशु ने बेंगलुरु से आईआईटी की पढ़ाई पूरी की थी और हाल ही में एनडीए परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी।

घटना की सूचना मिलने पर हिमांशु के माता-पिता बेंगलुरु से तमिलनाडु के चेंगलपट्टू पहुंच गए हैं। परिजनों ने बताया कि युवक का शव बुधवार शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।