Today Breaking News

दुबई से लौटे पति को पत्नी बोली- 'मुझे अनूप से प्यार हो गया, अब तुम्हारे साथ नही रहूंगी'

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. गोरखपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगाया है। पिछले 2 साल से युवक दुबई में रहकर नौकरी कर रहा था। घर पर उसकी पत्नी बेटे और सास-ससुर के साथ रहती थी। इसी दौरान उसकी पत्नी की बरेली के एक युवक से नजदीकियां बढ़ गईं।
2 महीने पहले जब युवक दुबई से घर लौटा तो पत्नी ने साफ कह दिया कि वह अब उसके साथ नहीं रहेगी और अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में उसने कैंट थाना में FIR दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानिए पूरा मामला…
डिभिया निवासी युवक ने तहरीर में बताया कि 16 साल पहले उसका निकाह हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है। पति-पत्नी के रिश्ते सामान्य थे। परिवार के भरण-पोषण और बेटे की पढ़ाई के लिए वह साल 2024 में रोजगार के सिलसिले में दुबई चला गया था।

युवक के मुताबिक, विदेश में रहने के दौरान वह अपनी कमाई पत्नी के खाते में भेजता रहा, ताकि घर और माता-पिता की देखभाल होती रहे। करीब दो महीने पहले जब वह घर लौटा तो पत्नी का व्यवहार बदला हुआ मिला।

फरवरी 2026 में जब पति घर लौटा तो देखा पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदला हुआ था। उससे दूरी बनाकर रहने लगी थी। रात- रात भर दूसरे कमरे में जाकर सोना, छत पर घंटों बिताने और दिन भर किसी का काल आने पर दूर जाकर बात करने की उसकी हरकत ने पति का शक बढ़ा दिया।

उसने पत्नी का पीछा किया तो पता चला कि वह किसी वीडियो काल पर बात करती है। पति ने जब पूछा तो पत्नी ने साफ कह दिया कि वह बरेली के रहने वाले अनूप के बहुत करीब हो गई है।

उससे बात किए बिना नहीं रहेगी। पति ने उसका विरोध किया तो महिला उससे झगड़ा करने लगी और बोली कि अगर बीच में आए तो खुद जान से मार दूंगी या किसी से मरवा दूंगी।

इतना ही नहीं कुछ अन्य नंबरों से भी पीड़ित के पास धमकी भरा फोन आने लगा। फोन पर यो युवक बात करता था और कहता था कि अपनी पत्नी से दूर रहों। पीड़ित ने जब कहा कि वह मेरी पत्नी है उसके साथ निकाह हुआ है। दूर नहीं रहूंगा।

तो युवक ने भी उसे जान से मार देने की धमकी दी। बार- बार पीड़ित को काल करके धमकाता रहता है। जिसमें पत्नी भी उसका साथ देती है। यह सिलसिला पिछले 2 महीने से लगभग चल रहा है। जिससे पति मानसिक रूप से प्रताड़ित होता है। जान से मारने की धमकी से अब उसे डर लगने लगा है।

इन फोन कॉल से पीड़ित इतना डर गया कि उसने कैंट थाने में जान के खतरा होने की शिकायत दर्ज करवाई। युवक ने तहरीर में यह भी कहा है कि पत्नी देर रात तक मोबाइल पर अलग-अलग लोगों से बात करती है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।

प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला और बरेली निवासी अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।