गाजीपुर में बोलेरो पोखरे में गिरी, बाल-बाल बचा चालक
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव में रविवार को एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पोखरे में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक रामाशीष राजभर बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, जोगेंद्र चौहान की बोलेरो गाड़ी लेकर रामाशीष राजभर अपने एक रिश्तेदार को धर्मागतपुर छोड़ने गए थे। रिश्तेदार को सुरक्षित छोड़ने के बाद वापस लौटते समय गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और नियंत्रण खोकर पोखरे में गिर गई।
दुर्घटना में बोलेरो को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक रामाशीष राजभर को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
