Today Breaking News

गाजीपुर में 17 अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सकों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से 17 अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश 6 मई 2026 को जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी किया गया है। प्रशासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
जारी आदेश के अनुसार कई चिकित्सकों की तैनाती में बड़ा बदलाव किया गया है। डॉ. धनंजय आनंद को भदौरा से बिरनो, डॉ. अमर कुमार को रेवतीपुर से मनिहारी, डॉ. रुद्रकांत सिंह को जमानिया से मोहम्मदाबाद तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद यादव को खानपुर से कासिमाबाद स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह डॉ. धर्मेंद्र यादव को मनिहारी से देवकली, डॉ. अवधेश पासवान को जखनिया से गोड़उर, डॉ. अनिल कुमार को सुभाकरपुर से मिर्जापुर (सादात), डॉ. सुरेश कुमार सरोज को देवकली से रेवतीपुर और डॉ. संजीव कुमार सिंह को सैदपुर से मरदह भेजा गया है।

आदेश में आगे डॉ. पंकज कुमार सिंह को मिर्जापुर (सादात) से बाराचवर, डॉ. आशीष राय को मोहम्मदाबाद से भदौरा, डॉ. नवीन कुमार सिंह को कासिमाबाद से जखनिया, डॉ. क्षितिज कुमार सिंह को बाराचवर से करंडा, डॉ. विपिन कुमार को गोड़उर से खानपुर, डॉ. चन्द्रेश प्रभाकर मिश्रा को बिरनो से जमानिया तथा डॉ. रविरंजन द्वितीय को मरदह से सैदपुर स्थानांतरित किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने नए तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें और नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय पर योगदान न करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।