Today Breaking News

गाजीपुर में बकरी चराने के विवाद में महिला और पुत्र की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में मंगलवार को बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उनके पुत्र घायल हो गए। खेत में बकरी चले जाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सीमा देवी और उनके पुत्र मनीष राय के साथ डंडे से मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना तत्काल दिलदारनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया।

घायल सीमा देवी ने अपने भसुर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।