गाजीपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी का मोबाइल और 2 हजार रुपए बरामद
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के बहरियाबाद पुलिस ने चोरी के एक मोबाइल फोन और 2000 रुपए नकद के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शनिवार को पलिवार जाने वाली सड़क पुलिया के पास से की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत, बहरियाबाद थाने के उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। उन्होंने पलिवार रोड पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार (पुत्र रूपचंद, उम्र करीब 22 वर्ष) और विकास कुमार (पुत्र शिवप्रसाद, उम्र करीब 22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम पलिवार, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं।
अभियुक्त अश्वनी कुमार के कब्जे से 700 रुपये नकद और एक नीले रंग का ओप्पो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं, अभियुक्त विकास कुमार के पास से 1300 रुपये नकद मिले। कुल 2000 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
इस संबंध में थाना बहरियाबाद में मु0अ0सं0-232/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
अभियुक्त अश्वनी कुमार का आपराधिक इतिहास है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों का चालान भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
