गाजीपुर में भाभी से देवर ने की छेड़छाड़, पुलिस ने मामला दर्ज किया
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के गहमर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर द्वारा अपनी भाभी से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर देवर के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनके पति लखनऊ में मजदूरी करते हैं। वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती हैं। महिला के अनुसार, बुधवार दोपहर वह घर पर अकेली थीं, तभी उनका देवर उन्हें अकेला पाकर घर में घसीट ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। जब उन्होंने शोर मचाया, तो देवर ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
