Today Breaking News

पूर्वोत्तर रेलवे ने गाजीपुर की दो जोड़ी ट्रेनों का रूट बदला

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने जौनपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है।
यह बदलाव प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते किया गया है। प्रभावित ट्रेनों में 15115/15116 छपरा–दिल्ली एक्सप्रेस और 19045/19046 सूरत–थावे एक्सप्रेस शामिल हैं।

छपरा–दिल्ली एक्सप्रेस (15115) 09, 16 और 23 मई को अपने सामान्य मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसी प्रकार, दिल्ली–छपरा एक्सप्रेस (15116) 03, 10, 17 और 24 मई को बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। इन तिथियों पर गाजीपुर सिटी, यूसुफपुर और औंड़िहार स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।

वहीं, 19045 सूरत–थावे एक्सप्रेस और 19046 थावे–सूरत एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर वाराणसी रूट को छोड़कर अन्य मार्ग से चलाई जाएंगी। इस मार्ग परिवर्तन के कारण वाराणसी और काशी सहित इस रूट के प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति और मार्ग परिवर्तन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।