Today Breaking News

गाजीपुर पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, कुल 28 लाख 11 हजार 268 वोटर दर्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में कुल 28 लाख 11 हजार 268 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इन मतदाताओं में 15 लाख 20 हजार 131 पुरुष और 12 लाख 91 हजार 137 महिला मतदाता शामिल हैं।

यह सूची जिले की 7 तहसीलों और 16 विकास खंडों में जारी की गई है। मतदाता सूची 10 जून से 12 जून तक निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता पंचायत घर, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, साधन सहकारी समिति और उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर अपना नाम जांच सकते हैं।

पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चुनावी तैयारियों का एक महत्वपूर्ण चरण माना जाता है।