गाजीपुर में में लेखपाल पर हमला, सिर फूटा; युवक ने ईंट से किया वार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नन्दगंज के सहेड़ी गांव में गुरुवार को सरकारी कार्य के दौरान एक लेखपाल पर युवक ने ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में लेखपाल का सिर फूट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
यह घटना तब हुई जब सदर तहसील के सहेड़ी गांव में तालाब खुदाई और नाली निर्माण कराने के लिए राजस्व विभाग की टीम पुलिस और पंचायती राज विभाग के कर्मियों के साथ पहुंची थी।
राजस्व विभाग की टीम में शामिल लेखपाल अनिल प्रजापति पर गांव के ही एक युवक ने ईंट-पत्थर से हमला किया। घायल लेखपाल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल, आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। वही अस्पताल पहुंच कर लेखपाल की हालचाल लेने पहुंचे ज़िला अधिकारी अनूपम शुक्ला ने बताया की जांच पड़ताल की जा रही दोषी के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
