गाजीपुर में युवक लड़की को लेकर भागा, पुलिस ने किया गिरफ्तार; जेल रवाना
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र से एक युवक को लड़की को भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, राकेश राजभर (पुत्र कन्हैया राजभर) पर आरोप है कि वह 18 जून को एक युवती को लेकर भाग गया था।
लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पास एक आम के बगीचे में घेराबंदी की। वहां से आरोपी राकेश राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
