Today Breaking News

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी शंकर पांडे के पिता गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बहुचर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने साजिश रचने में प्रकाश में आए आरोपित रविशंकर उर्फ रविशेखर पांडेय को पुलिस ने गुरुवार को सिटी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित कटरा गैंग के सरगना एवं इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित शंकर पांडेय का पिता है।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। 29 मई की रात बिंदु होटल के गेट पर होटल कारोबारी आलोक राय के पुत्र विनीत राय की पांच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान हत्या के षड़यंत्र में रविशंकर पांडेय की भूमिका सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

रविशंकर पांडेय का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पश्चिम बंगाल की दमदम जेल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में 15 वर्ष की सजा काटने के बाद जनवरी 2024 में रिहा हुआ था।

उल्लेखनीय है कि हत्याकांड का मुख्य आरोपित शंकर पांडेय, आलोक दुबे और सोनू यादव अभी भी फरार हैं तथा तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

वहीं इस मामले का एक अन्य नामजद आरोपित कमलेश बिंद तीन जून को पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।