Today Breaking News

CM योगी आज गाजीपुर में 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मुहम्मदाबाद के मंडी समिति के मैदान में जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में 692 करोड़ की लागत से 83 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 185 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता तैयारी की गई है।

ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को पूरी सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने को कहा गया। कार्यक्रम स्थल और मुख्यमंत्री के संभावित मार्गों पर सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं कुशलता और संवेदनशीलता के साथ पूरी कराई जाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को नगर के युसूफपुर मंडी समिति परिसर में आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों जोरों पर है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, सड़क की मरम्मत, हेलीपैड निर्माण आदि कार्य किए गए। मुख्यमंत्री की जनसभा कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के बैठने के लिए जर्मन हैंगिंग टेंट लगाया गया है।

मंडी समिति की काफी दिनों से खराब पड़ी सड़कों का पिचिंग कराया गया। हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री के जाने के लिए रास्ता निर्माण कराया गया। 500 सफाई कर्मियों की टीम लगाकर दो दिनों में पूरे परिसर की साफ सफाई कराई गई।

लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जनपद के अलावा दूसरे जनपदों से वाटर टैंकर मंगाए गए हैं। वहीं मोबाइल टायलेट की व्यवस्था कराई गई है।

इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास (185 कार्य)

मुहम्मदाबाद17 कार्य1,658.57 लाख
जखनियां27 कार्य1,533.25 लाख
सदर45 कार्य8,859.49 लाख
सेवराई31 कार्य2,217.78 लाख
जमानियां39 कार्य3,881.12 लाख
गाजीपुर15 कार्य831.77 लाख
जंगीपुर11 कार्य932.90 लाख
कुल185 कार्य19,914.88 लाख