Today Breaking News

गाजीपुर में युवक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में गहमर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी अपनी टीम के साथ करहिया रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मोती मुसहर (31) को पकड़ा। मोती मुसहर पुत्र स्व. राजेंद्र मुसहर, ग्राम बकसड़ा, थाना गहमर का निवासी है।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी और थाना गहमर की पुलिस टीम शामिल थी।