Today Breaking News

गाजीपुर में करंट लगने से मां-बेटी की मौत, एसडीएम ने आर्थिक मदद का भरोसा दिया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में गुरुवार की सुबह में खेत में काम करने के दौरान बिजली के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला चिपक गई। यह देख पास काम कर रही बेटी दौड़कर पहुंची और मां बचाने के लिए उसका हाथ पकड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाया। इसके बाद दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों की हंगामा पर पहुंचीं एसडीएम ज्योति चौरसिया ने सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर शांत करवाया। मृतका के पति ने बिजली विभाग के खिलाफ लिखित तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अब बिजली विभाग की भूमिका की जांच कर रही है। यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से 35 किमी दूरी पर स्थित सैदपुर कोतवाली क्षेत्र का है।