Today Breaking News

गाजीपुर में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, असलहा बरामद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले की जमानियां कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक विशेष अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, जमानियां कोतवाली पुलिस बरेसर नहर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस मिले। पूछताछ में उसकी पहचान जमानियां कस्बे के नई बस्ती लोदीपुर निवासी 23 वर्षीय फिरोज शाह के रूप में हुई।

गिरफ्तार आरोपी फिरोज शाह के खिलाफ विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।

इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक आर.एस. नागर ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को अवैध असलहे, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया,जिसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया।