Today Breaking News

गाजीपुर में महिलाओं से अश्लील हरकत करते युवक गिरफ्तार, स्टेट बैंक के पास पुलिस ने दबोचा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गहमर थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं से अभद्र टिप्पणी और अशोभनीय हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह चंदेल, हेड कांस्टेबल चक्रवर्ती प्रताप सिंह और कांस्टेबल शुभम गिरि रेलवे स्टेशन तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि स्टेट बैंक गहमर के पास सड़क किनारे खड़ा एक व्यक्ति वहां से गुजरने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है और अशोभनीय हरकतें कर उन्हें परेशान कर रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निगरानी शुरू की। पुलिस के अनुसार, एक महिला के वहां से गुजरने के दौरान आरोपी ने फिर से अशोभनीय हरकत की, जिसके बाद उसे मौके से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद रजक (45) पुत्र खेदू रजक, निवासी गांव गहमर अइठी गोंइठी, थाना गहमर बताया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।