गाजीपुर में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर, तीन घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के दुबिया मोड़ रसड़ा मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा विकासखंड बारहचवर के अंतर्गत पहराजपुर ग्राम सभा के शराब भट्टी के सामने हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
घायलों की पहचान पातेपुर निवासी उपेंद्र पुत्र सीकमार राजभर और सूरज पुत्र राजेश राजभर और सतेंदर के रूप में हुई है। तीसरे घायल की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन वह भी पातेपुर का निवासी बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही करीमुद्दीनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहनों की व्यवस्था की।
