Today Breaking News

गाजीपुर में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, तेज टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए दोनों ट्रक

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को नेशनल इंटर कॉलेज के सामने दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, चालक और खलासी सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी तेज थी, जिससे दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।