Today Breaking News

गाजीपुर में साप्ताहिक टीकाकरण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को लगे टीके

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के मरदह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविरंजन के निर्देश पर साप्ताहिक टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्लॉक के विभिन्न केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को नियमित टीके लगाए गए। लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।
ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रेमप्रकाश राय ने बताया कि यह अभियान गांई, मरदह, सुलेमापुर, मटेंहूँ और घरिहाँ सहित कुल पाँच टीकाकरण केंद्रों पर संचालित हुआ। इसमें 12 गर्भवती महिलाओं, एक वर्ष से कम आयु के 26 बच्चों, एक वर्ष से अधिक आयु के 28 बच्चों और 6 किशोरियों का टीकाकरण किया गया।

प्रेमप्रकाश राय ने यह भी बताया कि घरिहाँ और मटेंहूँ केंद्रों पर दो किशोरियों को एचपीवी (HPV) का टीका भी लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण के साथ-साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, मच्छरों से बचाव और समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं का निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। साथ ही, संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह भी किया गया।