Today Breaking News

सुहागरात मनाने से पहले चल बसे दूल्हे राजा, चीख पड़ी दुल्हन, परिवार में मचा कोहराम

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बदायूं. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन की दुनिया उजड़ गई। शादी की पहली रात पर ही दुल्हन चूड़ियां तोड़कर रोने लगी। कुछ समय पहले ही जहां शादी की खुशियां थीं वहां अब कोहराम मच चुका था। दरअसल दुल्हन की विदाई के बाद घर लौटा दूल्हा अपनी सुहागरात की तैयारी कर रहा था। बेडरूम में वह सोने गया तो उसे किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। दुल्हन जब बेडरूम में पहुंची तो दूल्हे को अचेत पड़ा देखकर चीख पड़ी। आनन-फानन में घर वाले दूल्हे को लेकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजन मौत मानने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने के बजाय युवक को झाड़-फूंक कराने के लिए सपेरों के पास पहुंचा दिया। घटना से नवविवाहिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामला उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई का है। गांव निवासी बबलू मौर्य की बारात बुधवार को गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कादराबाद के निकट लौहरपुरा गई थी। गुरुवार दोपहर दुल्हन रश्मि की विदाई के बाद बारात गांव लौटी। पूरे दिन नई बहू के स्वागत की रस्में और खुशियां मनाई जाती रहीं। रात में परंपरा के अनुसार नवदंपति को कमरे में जमीन पर बिस्तर लगाकर सुलाया गया। परिजनों के अनुसार रात के दौरान किसी समय जहरीले सांप ने सो रहे बबलू की गर्दन पर डस लिया। सुबह जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे तत्काल सहसवान के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सर्पदंश की पुष्टि करते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बबलू को मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजन डॉक्टरों के इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हुए और उन्हें उम्मीद थी कि झाड़-फूंक से उसकी जान बच सकती है। इसी विश्वास के चलते वे पोस्टमार्टम कराए बिना उसे सपेरों और तांत्रिकों के पास लेकर चले गए। देर शाम तक परिजन उसकी सांस लौटने की आस लगाए झाड़-फूंक कराते रहे। घटना के बाद नवविवाहिता रश्मि गहरे सदमे में है, जबकि पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।