Today Breaking News

गाजीपुर में नहर में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, कड़ी मसक्कत के बाद मिला शव

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जमानिया के स्थानीय वार्ड नंबर एक हरपुर उर्फ नसरतपुर में शुक्रवार को नहर में डूबने से आठ वर्षीय श्रेयांश की मौत हो गई। श्रेयांश, संजय राम का पुत्र था और गांव के हरिगेन देव जूनियर हाई स्कूल में कक्षा एक का छात्र था।
परिजनों ने बताया कि श्रेयांश शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल से स्कूल गया था। दोपहर लगभग दो बजे स्कूल से घर लौटने के बाद वह नहर की ओर जाने की बात कहकर निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहर के किनारे उसका पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

हादसा होते देख प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाया और ग्रामीणों व परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण नहर की ओर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

लगभग एक घंटे की तलाश के बाद घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर पानी से श्रेयांश का शव बरामद किया गया। श्रेयांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन साधना (10) है।

श्रेयांश के पिता संजय राम हैदराबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और घटना के समय वहीं मौजूद थे। इस घटना से पूरे गांव में गम का माहौल है।