Today Breaking News

गाजीपुर में अवैध तमंचा, कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम ३ बजे एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक राममिलन यादव अपनी टीम के साथ हाईवे कट के पास ग्राम मीरनपुर सक्का के समीप चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें संदिग्ध अवस्था में सतेंद्र कुमार यादव (37) मिला। सतेंद्र कुमार यादव पुत्र स्व. इन्द्रदेव यादव, निवासी ग्राम चकअबदुल सत्तार, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर का रहने वाला है।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

इस बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में सतेंद्र के खिलाफ मु0अ0सं0 593/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त सतेंद्र कुमार यादव के विरुद्ध पहले भी मारपीट, जानलेवा हमला, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2020, 2021, 2023 और 2026 के मामले शामिल हैं।