Today Breaking News

गाजीपुर में रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कामाख्या धाम मंदिर के पास से पकड़ा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गहमर पुलिस ने 25 हजार रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कामाख्या धाम मंदिर के पास चेकिंग के दौरान की गई।
प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर शादी में बाधा डालने और 25,000 रुपए की मांग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, उपनिरीक्षक शिवपूजन और उनकी टीम ने 15 अगस्त 2026 को यह कार्रवाई की। आरोपी राकेश उपाध्याय को मु0अ0सं0 176/2026, धारा 115(2), 308(5), 324(4) बीएनएस से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश उपाध्याय (लगभग 30 वर्ष) पुत्र हरीश उपाध्याय, निवासी ग्राम बरेजी, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

राकेश उपाध्याय का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 176/2026, धारा 115(2), 308(5), 324(4) बीएनएस, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर से जुड़ा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवपूजन, चौकी प्रभारी देवल और गहमर थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।