Today Breaking News

गाजीपुर में पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के बैरियापुर गांव में मारपीट और पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि दवा लेने बाजार जा रहे अवधेश बिंद को रास्ते में कुछ युवकों ने रोक लिया और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दवा लेने जाते समय रास्ते में रोका बैरियापुर गांव निवासी अवधेश बिंद दवा लेने बाजार जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक के पिस्टल लहराने का वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जंगीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

ASP बोले- एक आरोपी गिरफ्तार एएसपी राकेश मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।