Today Breaking News

गाजीपुर में कार हटाने को लेकर मारपीट, दो नामजद समेत तीन अज्ञात पर केस दर्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना में शनिवार को भाजपा के नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के दौरान मारपीट हो गई। इसमें कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दे रहे थे।
कार्यक्रम में मौजूद सिधौना निवासी संदीप यादव के मुताबिक, इसी दौरान कार्यक्रम स्थल के पास खड़ी एक कार को हटाने की कोशिश की गई। आरोप है कि कार सवार लोगों ने बाहर निकलकर संदीप यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी।

संदीप यादव ने बताया कि बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने दोबारा मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कलाकारों पर कार चढ़ाने की कोशिश का भी आरोप है।

खानपुर थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, दूसरे पक्ष ने संदीप यादव पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सभी आरोपों को गलत बताया है।