Today Breaking News

गाजीपुर में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाज़ीपुर जिले में गहमर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शादी से इनकार करने के आरोप में सज्जाद खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिलदारनगर इलाके से पकड़ा गया।
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीड़िता ने गहमर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि सज्जाद खान ने उसे शादी का भरोसा दिया था।

आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए, गर्भपात कराया। बाद में सज्जाद ने शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर 24 सितंबर 2026 को गहमर थाने में मामला दर्ज हुआ।

मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी इंदु कुमार तिवारी और आरक्षी लोकेन्द्र यादव की टीम ने सज्जाद खान को पीड़िता के घर के पास से पकड़ा।

गिरफ्तार सज्जाद खान (23) बिहार के भभुआ जिले के छाता करारी गांव का है। दिलदारनगर के शकुंतला नगर वार्ड-6 में रहता था। गहमर थाने में उसके खिलाफ धारा 69/89/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।