Today Breaking News

गाजीपुर में ट्यूबवेल से चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, 1 मोटर, स्टेपलाइजर और 2 बाइक बरामद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के कासिमाबाद थाना पुलिस ने ट्यूबवेल से चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है, जिसमें एक मोटर, एक स्टेपलाइजर और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं।
पुलिस ने यह कार्रवाई 14 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर की। उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार उपाध्याय और उनकी टीम ने नसीरपुर गांव से तीनों आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषि गुप्ता (नसीरुद्दीनपुर), चंदन कुशवाहा (हब्बीपुर) और छोटेराम उर्फ राजमुनी राम (खेताबपुर) के रूप में हुई है। इन सभी पर मामला संख्या 348/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस और 317(2) बीएनएस लगाई गई है।

दरअसल, नसीरुद्दीनपुर निवासी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके ट्यूबवेल से चोरी हुई है और उन्होंने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी थी।

चोरी का सामान मिलने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस बढ़ाई गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।