Today Breaking News

Addmission Alert: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए 20 सितंबर तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से जुड़े कॉलेजों में पढ़ाई के सत्र 2026-27 के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाओं में एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। यह जानकारी स्व. चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय, रामपुर कनवा, सेवराई के प्राचार्य अरविंद कुमार दुबे ने दी।
प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने एक पत्र जारी किया है। इसके अनुसार, समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ाकर 20 सितंबर 2026 कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुलपति के आदेश पर छात्रों के हित में यह फैसला लिया गया है। इस आखिरी तारीख तक सभी छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन, कोर्स सेलेक्शन और अप्रूवल समेत सभी काम पूरे करने होंगे।
प्राचार्य अरविंद कुमार दुबे
प्राचार्य अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि विश्वविद्यालय ने साफ निर्देश दिए हैं कि समर्थ पोर्टल पर डेटा भरते समय खास सावधानी बरतें। छात्र का नाम हाईस्कूल की मार्कशीट के हिसाब से, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, अपार आईडी, नई फोटो और विषयों का चुनाव सही-सही भरा जाए।

उन्होंने कहा कि एक बार डेटा अपलोड होने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं हो पाएगा। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना एडमिशन करा लें।