Today Breaking News

गाजीपुर में बुलेट बाइक ने मारी टक्कर, बाइक सवार घायल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. करंडा थाना क्षेत्र के जमानिया-धरम्मरपुर मार्ग पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
करकटपुर निवासी 45 वर्षीय रविंद्र राम रविवार को जमानिया से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे धरम्मरपुर मार्ग पर पहुंचे, तो सामने से आ रही बुलेट बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर से रविंद्र राम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बुलेट बाइक सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

रविंद्र राम को चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि इस घटना के संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।