Today Breaking News

गाजीपुर के सैदपुर में मेदांता लैब और प्रयास मेडिकल का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के सैदपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए शनिवार को शाम एक नया कदम उठाया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने नगर में मेदांता लैब और प्रयास मेडिकल एंड सर्जिकल प्रतिष्ठान का फीता काटकर उद्घाटन किया। इन प्रतिष्ठानों के शुरू होने से नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को जांच और दवा संबंधी सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में अपर आयुक्त आजमगढ़ प्रमोद पांडेय, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रामकृष्ण तिवारी, क्षेत्राधिकारी सैदपुर शुभम वर्मा और कोतवाल सैदपुर अमित कुमार मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इस मौके पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार आम लोगों के लिए बहुत जरूरी है। नगर और ग्रामीण इलाकों में बेहतर जांच और इलाज संबंधी सुविधाएं मिलने से लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि निजी क्षेत्र में ऐसे प्रतिष्ठान स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

डीएम ने प्रतिष्ठान संचालकों से गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा का खास ध्यान रखने की उम्मीद जताई।