Today Breaking News

गाजीपुर में सुहेलदेव एक्सप्रेस से कटकर हुई महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. खानपुर थाना क्षेत्र के फरीदहा हाल्ट के पास शुक्रवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। यह हादसा गोरयाडीह बाबा मंदिर के करीब 300 मीटर दूर हुआ।
जानकारी के अनुसार, महिला सुहेलदेव एक्सप्रेस की चपेट में आई थी। घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे रेलवे पटरी पर 07/03 नंबर के इलेक्ट्रिक खंभे के पास हुई।

सूचना मिलने पर खानपुर थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से महिला के शव को हटवाया।

महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि रेलवे ट्रैक से एक करीब 40 साल की महिला का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।